दिल्ली में घने कोहरे और प्रदूषण का सितम, 134 उड़ानें प्रभावित, हवा भी सांस लेने लायक नहीं |
Swadesh Live| Madhya Pradesh News In Hindi| Breaking News In Hindi
नई दिल्ली। राजधानी में घने कोहरे के बीच प्रदूषण समस्या बना हुआ है। इस वजह से बृहस्पतिवार को भी हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार प्रदूषण से अभी राहत मिलने की खास संभावना नहीं है। इस वजह से प्रदूषण की समस्या अभी बरकरार रहेगी।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, घने कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर कई लगभग 134 उड़ानें प्रभावित हुई हैं। इसमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानें शामिल हैं। वहीं, दूसरी ओर सड़क मार्ग पर भी कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगी है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।








