उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जनसंख्या नीति पेश करने के बाद देशभर में एक नई बहस छिड़ गई है। बिहार में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री रेणु देवी आमने-सामने हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से जनसंख्या नियंत्रण को लेकर उठाए गए कदम को लेकर जब नीतीश कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए सिर्फ कानून बनाने से आबादी नियंत्रित हो जाएगी यह संभव नहीं है। इसके लिए महिलाओं का शिक्षित होना ज्यादा जरूरी है। नीतीश कुमार के बयान से इतर उप मुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि इसके लिए पुरुष को जागरूक होने की जरूरत है। पुरुषों के अंदर जनसंख्या नियंत्रण करने के लिए नसबंदी को लेकर भी काफी डर की स्थिति है। #GrameenNews #GrameenNewsBihar #populationcontrol #PopulationControlLaw #BiharNews #news https://www.instagram.com/p/CRSymOynq91/?utm_medium=tumblr















