Rajasthan Police: एक फरवरी से पोस्टमार्टम और MLC रिपोर्ट बनाने का तरीका बदलेगा, अब हाथ से लिखी रिपोर्ट होगी अमान्य
Rajasthan News: राजस्थान पुलिस ने मेडिको-लीगल कामकाज को पूरी तरह डिजिटल बनाने का बड़ा फैसला लिया है। एक फरवरी 2026 से प्रदेश में सभी पोस्टमार्टम और एमएलसी रिपोर्ट केवल ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से तैयार होंगी। इसके बाद हाथ से लिखी गई कोई भी रिपोर्ट अमान्य होगी। यह निर्णय राजस्थान उच्च न्यायालय के सत्रह नवंबर 2025 के आदेश के बाद लिया गया है। न्यायालय ने गड़बड़ी रोकने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए…













