पंजाब में बिजली संकट का साया: गर्मी के साथ टूटा खपत का रिकॉर्ड, घरों में अंधेरा होने का बढ़ा डर
Punjab News: भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच पंजाब में बिजली की मांग ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 21 मई को राज्य में बिजली की मांग 14,435 मेगावाट तक पहुंच गई, जो पिछले साल के मुकाबले कहीं अधिक है। बढ़ती गर्मी के कारण घरों और दफ्तरों में एसी और कूलर का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। बिजली विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सिर्फ सात दिनों के भीतर बिजली की मांग में 3,400 मेगावाट का भारी उछाल आया है। 15 मई…












