What is the meaning of GNWL, TQWL, RLWL, PQWL? - Zubaan Hindi
GNWL, TQWL, RLWL, PQWL : भारतीय रेलवे के इन 4 कोड्स का क्या है मतलब?
आज के युग में शायद ही ऐसा कोई हो, जिसने रेल यात्रा न की हो, लगभग सभी लोगों ने ट्रेन से यात्रा की होगी, यात्रा कम दूरी की होने पर हमे रिजर्वेशन नहीं कराना पड़ता है, लेकिन अधिक दूरी तय करने के लिए हमें रिजर्वेशन करवाने की आवश्यता होती है कयोकि रिजर्वेशन में हमे काफी सारी सुविधाएं मुहैया कराई जाती है! जो कि बिना रिजर्वेशन के नहीं कराईं जाती है!
जैसे रिजर्वेशन में हमे कंफर्म सीट दी जाती है! जिस पर हम आराम से लम्बा सफर बैठ कर या सो कर कर सकते हैं!तथा खाना, सोने के कपड़े, वातानुकूलित बुगी, और भी कई ऐसी सुविधा दी जाती है! और वही सामान्य सफर (बिना रिजर्वेशन)में नहीं दी जाती है! और बहुत सी परेशानियां लम्बे सफर के दौरान झेलनी पड़ती है! जैसे सीट कंफर्म नहीं होती है! तो कई बार खड़े खड़े ही सारा सफर करना पड़ता है! और कोई भी ऐसी सुविधा नहीं दी जाती है! भारतीय रेलवे रिजर्वेशन टिकट में हमेशा से बडी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है!
अगर आपका टिकट कंफर्म है तब तो टेंशन नहीं है लेकिन अगर कहीं वेटिंग का चक्कर है तो जरूरी है! टिकट बुक करते समय टिकट पर कुछ शॉर्ट फॉर्म लिखे होते है! जिनका मतलब हमे पता ही नहीं होता है! और हम समझ ही नहीं पाते हैं, की हमारा टिकट कन्फर्म हुआ या नहीं, तो इन शॉर्ट फॉर्म के बारे में जान लेना जरूरी है !
आइये जानते हैं,कुछ ऐसी शॉर्ट फॉर्म के बारे में, जैसे कि GNWL, TQWL, RLWL और PQWL टिकट में लिखा रहता है। ये ज्यादातर वेटिंग लिस्ट से जुड़े शब्द होते हैं,! लेकिन हम लोग उनको बिना जानें ही क्लिक कर देते हैं. ऐसे में दिक्कत सिर्फ इतनी होती है कि आपको उनकी जानकारी का आभास होने के चलते आपकी टिकट बुक हो गई या नहीं, ये चिंता हमेशा लगी रहती है! इसी समस्या को दूर करने के लिए हम आज आपकी मदद कर रहे हैं. आइए जानते हैं इन शॉर्ट कट शब्दों का मतलब-
GNWL की टिकट पर शॉर्ट फॉर्म का मतलब है! जनरल वेटिंग लिस्ट! यह सबसे सामान्य प्रकार की वेटिंग लिस्ट है और इसमें टिकट कन्फर्म होने के चांसेज ज्यादा होती हैं।इस को हम हिन्दी मे (सामान्य प्रतीक्षा सूची) भी कहते हैं!इस में आपने जिस ट्रेन की टिकट लिया है, वह ट्रेन उसी स्टेशन या आसपास के स्टेशन से बनकर चलती है. इसमें टिकट कंफर्म होने के चांसेज ज्यादा होते हैं कयोंकि ट्रेन बनकर चलती है,(GNWL) में वो टिकट जारी किए जाते हैं, जो अपने प्रारंभिक स्टेशन जहाँ से ट्रेन बनकर चलती है,या उसके आसपास के स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू करते हैं। जैसे मुम्बई जाने वाली मुम्बई राजधानी एक्सप्रेस के इंटरमीडिएट स्टेशन हैं आगरा छवनी, ग्व झाँसी, भोपाल, जलगांव, नासिक रोड,कल्याण स्टेशन है! इस ट्रेन में यदि आप नई दिल्ली से मुम्बई का रिजर्वेशन कराओगे तो GNWL मिलेगा। और सामान्य तौर पर ट्रेन की टिकट कन्फर्म होती हैं!अगर आप टिकट आनलाइन बुक करते हैं! अगर टिकट कन्फर्म न हो पाये तो यात्री की यात्री यात्रा नहीं कर सकता!और 7 दिनों के अन्तर्गत आपका घन आपके बैंक खाते में वापस आ जायेगा!
TQWL की टिकट पर शॉर्ट फॉर्म का मतलब है!तत्काल टिकट वेटिंग!तत्काल टिकट, भारतीय रेलव ने दिसम्बर 2016 में CKWL का नाम बदल कर TQWL में तबदील कर दिया!
RAC टिकट पर शॉर्ट फॉर्म का मतलब है! (रिजर्वेशन अगेंस्ट केसिलशनं)
रिजर्वेशन अगेंस्ट केसिलशनं का मतलब साफ है! आपको सिर्फ बैठने के लिए ही सीट दी जाऐंगी! किसी दुसरे यात्री की टिकट कैंसिल होने पर ही आपको सीट दी जाऐंगी! इस में यात्रा के 2,3 घंटे पहले ही चार्ट सीट तैयार की जाती है! और चार्ट सीट तैयार करने के दौरान, सामान्य वेटिंग लिस्ट(GNWL) को तत्काल प्रतीक्षा सूची (TQWL) से ज्यादा प्राथमिकता दी जाती है, इसलिए TQWL टिकट की कन्फर्म होने की संभावना सामान्य वेटिंग लिस्ट (GNWL) से कम होती है।प्रतीक्षा सूची वाले तत्काल टिकट, चार्ट तैयार होने के दौरान कैंसिल कर दिए जाते हैं कई यात्री इस उम्मीद से वेटिंग टिकट ले लेते हैं कि हो सकता है चार्ट बनाने के दौरान उनकी सीट कन्फर्म हो जाए।
समस्या तब होती है जब एक ही तत्काल टिकट में कुछ लोगों के सीट कनफर्म हों और कुछ के वेटिंग। कनफर्म टिकट वाले यात्री ही यात्रा कर सकते हैं!अगर टिकट कन्फर्म न हो पाये तो यात्री यात्रा नहीं कर सकता!और 7 दिनों के अन्तर्गत क्लर्क चार्ज काटकर आपका घन आपके बैंक खाते में वापस आ जायेगा!
RLWL की टिकट पर शॉर्ट फॉर्म का मतलब है!रिमोट लोकेशन वेटिंग लिस्ट!दो बड़े स्टेशनों के बीच, जहां पर ज्यादा ट्रेनें नहीं आती है ! वहाँ RLWL होता है। सारी ट्रेनें लम्बे रुट की हो ,तो ऐसे में इस तरह का टिकट मिलता है. ऐसे टिकट कंफर्म होने के चांसेस ज्यादा होते है! बहुत बार ऐसा होता है,की जब दो स्टेशन के बीच ज्यादा ट्रेन नहीं होती और कोई यात्री टिकट कैंसल कर देते हैं, जैसे उदाहरण के लिए मुम्बई जाने वाली मुम्बई राजधानी एक्सप्रेस के इंटरमीडिएट स्टेशन हैं आगरा छवनी, ग्व झाँसी, भोपाल, जलगांव, नासिक रोड,कल्याण स्टेशन इस ट्रेन में यदि आप नई दिल्ली से झाँसी का रिजर्वेशन कराओगे, उस स्थिति में जब टिकट कैंसल हो जाऐ ,और जो दूसरा यात्री पहले आता है उसे पहले सीट मिलती है. अगर वेटिंग लिस्ट ज्यादा है तो सीट मिलने के चांस भी बढ़ जाते हैं.RLWL टिकट उन स्टेशनों के लिए जारी किए जाते हैं, जो ट्रेन के शुरू होने वाले स्टेशन और आखिरी स्टेशन के बीच कहीं पड़ते हैं। इन्हें इंटरमीडिएट स्टेशंस कहते हैं,क्योंकि RLWL कोटा सामान्यतौर पर विशेष मार्ग और महत्वपूर्ण कस्बों या शहरों के लिए होता है। रिमोट लोकेशन स्टेशन, ट्रेन की वास्तविक प्रस्थान से 2-3 घंटे पहले अपना चार्ट सीट बनाते हैं। और अगर RLWL टिकट के कन्फर्म होने के चांसेज कम होते हैं। और टिकट के कन्फर्म नहीं हो पाता है, तो इस स्थिति में,RLWL में भी (GNWL)की तरह यात्री यात्रा नहीं कर सकता!और 7 दिनों के अन्तर्गत क्लर्क चार्ज काटकर आपका घन आपके बैंक खाते में वापस आ जायेगा!
PQWL की टिकट पर शॉर्ट फॉर्म का मतलब है!पूल्ड कोटा वेटिंग लिस्ट!छोटे स्टेशनों पर कोटे में दी गई सीट के आधार पर PQWL टिकट दिया जाता है. यह टिकट कंफर्म होने के चांसेज कम होते हैं! यह टिकट उन यात्रियों को उपलब्ध कराये जाते है, जिनको प्रारंभिक स्टेशन से किसी पास के स्टेशन तक जाना हो!, जैसे के छोटे स्टेशनों को जरूरत के हिसाब से कोटे में कुछ सीटें दी जाती हैं। अगर इन स्टेशनों से आप अपनी यात्रा शुरू कर रहे हैं और आपका टिकट वेटिंग में है तो आप PQWL में आते हैं। इसका मतलब है कि पूल्ड कोटे के सारे टिकट रिजर्व हो चुके हैं और आप उस कोटे में वेटिंग लिस्ट में हैं।पूल्ड कोटा सामान्यतौर पर केवल एक रूट के प्रारंभिक स्टेशन से ही उपलब्ध होता है, और पूरे सफ़र के लिए केवल एक पूल कोटा होता है.
पूल्ड कोटा सामान्य तौर पर प्रारंभिक स्टेशन से अंतिम स्टेशन से कम या एक मध्यवर्ती स्टेशन से अंतिम स्टेशन तक, या दो मध्यवर्ती स्टेशनों के बीच से आने वाले यात्रियों के लिए आवंटित होता है।जैसे उदाहरण के लिए मुम्बई जाने वाली मुम्बई राजधानी एक्सप्रेस के इंटरमीडिएट स्टेशन हैं आगरा छवनी, ग्व झाँसी, भोपाल, जलगांव, नासिक रोड,कल्याण स्टेशन इस ट्रेन में यदि आप नई दिल्ली से झाँसी का रिजर्वेशन कराओगे, या फिर भोपाल से नासिक के लिए रिजर्वेशन कराओगे,तो आपको (PQWL)मे सीट दी जायेगी!
इस कैटेगरी में जनरल कैटेगरी से कम सीटें होती हैं, जाहिर है PQWL कैटेगरी वाली वेटिंग में टिकट के कन्फर्म होने के चांसेज जनरल वेटिंग लिस्ट से कम होते हैं! कयोकि पूल्ड कोटा वेटिंग लिस्ट में कम सीटों पर ही रिजर्वेशन होता है! PQWL मे भी (GNWL)की तरह,अगर आप टिकट आनलाइन बुक करते हैं! अगर टिकट कन्फर्म न हो पाये तो यात्री की यात्री यात्रा नहीं कर सकता!और 7 दिनों के अन्तर्गत क्लर्क चार्ज काटकर आपका घन आपके बैंक खाते में वापस आ जायेगा!
तो दोस्तों कैसी लगी आपको हमारे द्वारा दी हुई है जानकारी प्लीज हमें कमेंट करके जरूर बताएं !
Facebook – www. facebook.com/zubaanhindi1
Instagram – www.instagram.com/zubaanhindi
यह भी पढ़ें होमस्टे क्या है और इस से जुड़े फ़ायदे ?