भारत की अग्रणी फूड डिलीवरी और डाइनिंग प्लेटफॉर्म Eternal Ltd. (जिसे पहले Zomato के नाम से जाना जाता था) ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (Q1FY26) के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का शुद्ध मुनाफा वर्ष-दर-वर्ष (YoY) आधार पर 90% घटकर ₹25 करोड़ रहा, जबकि राजस्व में 70.4% की बड़ी छलांग देखने को मिली।

















