दारुलउलूम अहले सुन्नत गुलशन तैयबा में तकमील-ए-हिफ़्ज़-ए-क़ुरआन:रूहानी महफिल का आयोजन, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
भिनगा तहसील में स्थित दारुलउलूम अहले सुन्नत गुलशन तैयबा में तकमील-ए-हिफ़्ज़-ए-क़ुरआन (कुरआन कंठस्थ करने) की एक महफिल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रतिष्ठित उलेमा-ए-किराम, धर्मगुरुओं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महफ़िल की शुरुआत कारी ओवैस रज़ा साहब की कुरआन तिलावत से हुई। इसके बाद हाफ़िज़ गुलाम मुस्तफ़ा, हाफ़िज़ अरमान अली और अन्य सना-ख़्वानों ने नात-ए-पाक प्रस्तुत की।…














