राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ:बस्ती में अखंड रामचरितमानस पाठ और भंडारे का आयोजन
बस्ती में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ मनाई गई। इस अवसर पर नगर के कंपनी बाग स्थित शिव मंदिर परिसर में अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। अखंड पाठ के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। राम नाम के संकीर्तन और मानस पाठ से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा…














