सोनपुर ने बदली है नेताओ की तकदीर
सोनपुर से रामजयपाल बाबू तीन बार विधायक
बिहार में सोनपुर विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर कोई खास नहीं बदली, लेकिन यहां के लोगों ने सियासत के कई दिग्गजों की तकदीर जरूर बदली है। पटना से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक मंच पर छाने वाले कई राजनेताओं को इस भूमि ने पहचान दी। सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री रामजयपाल सिंह यादव व पूर्व सीएम रामसुंदर दास यहां के विधायक रहे। 1990 के दशक में सूबे की सियासत में पांव जमाने वाले लालू प्रसाद को विपरीत परिस्थितियों में सोनपुर ने ठौर दिया। सारण संसदीय सीट से दूसरा चुनाव हारने के बाद सोनपुर के लोगों ने 1980 व 1985 में उन्हें अपना विधायक बनाया, पर उनकी पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को नकार दिया। 2010 के चुनाव में उन्हें पराजय का स्वाद चखाया।










