बिना दावे वाली राशि की जानकारी देने वाले उद्गम पोर्ट से 30 बैंक जुड़ गए हैं। इससे लोगों को बिना दावे वाली राशि का पता लगाने में मदद मिलेगी।
गोल्ड लोन पर नए अपडेट के साथ आरबीआई की ताज़ा घोषणाएँ
भारतीय रिज़र्व बैंक ने मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद शहरी सहकारी बैंकों से जुड़ा बड़ा एलान किया है। शहरी सहकारी बैंकों के लिए बुलेट पुनर्भुगतान योजना के तहत सोने के बदले कर्ज़ (गोल्ड लोन) की सीमा को दोगुना कर चार लाख रुपये कर दिया गया है।








