Red Bull Paper Wings is a world paper airplane championship which is held by Red Bull under the rules developed by the Paper Aircraft Association (PAA).
बचपन में हम सभी ने पेपर के हवाई जहाज बनाये होंगे ,लेकिन क्या हमने कभी सोचा है की बच्चो के इस मनोरंजक खेल को आने वाले समय में एक प्रतियोगिता के तौर पर खेला जायेगा.
सुनने में थोडा अजीब लगा रहा होगा लेकिन ये सच है , ऑस्ट्रियाई कंपनी रेडबुल ने पेपर प्लेन वर्ल्ड चैंपियनशिप की शुरूआत 2006 में की, तब से अब तक इस चैंपियनशिप को रेडबुल कराते आई है
इस वर्ष भी ये चैंपियनशिप सफलतापूर्वक ऑस्ट्रिया के साल्जबर्ग में आयोजित की गयी. इस प्रतियोगिता में भारत के साथ साथ कुल 61 देशों की 380 यूनिवर्सिटी के छात्रों ने भाग लिया | इस प्रतियोगिता को तीन हिस्सों में आयोजित किया गया जिसमे छात्रों ने बड-चढ़ कर हिस्सा लिया |












