कर्नाटक के मैंगलुरु से एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें स्कूली बच्चों के द्वारा बाबरी मस्जिद के पोस्टर को ढ़हाया जा रहा है. दरअसल आरएसएस नेता प्रभाकर भट्ट के स्कूल में रविवार को स्पोर्ट्स फेस्टिवल कार्यक्रम रखा गया था. इस कार्यक्रम में करीब 100 से भी ज्यादा बच्चे ने भाग लिया जिसमें बाबरी मस्जिद विध्वंस को रीक्रिएट करते हुए दिखाया गया.

















