चेन लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
New Post has been published on http://goo.gl/Vtzl3J
चेन लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
सलुम्बर, 04 मई । सराडा थाना पुलिस द्वारा एक महिला के गले से चेन लूटने के आरोप मे आज दिनांक 04.05.14 को उत्तरप्रदेश निवासी दो युवको को गिरफतार किया गया । दिनांक 03.05.14 श्रीमती लीला पत्नि जमना लाल गर्ग सराडा जो कि डूंगरपुर से ट्रेन मे बैठकर डींगरी आ रही थी। ट्रेन मे दो लोग उसकी तरफ बार-बार देख रहे थे व घूर रहे थे।
शाम को करीब 4- 5 बजे के आस पास डींगरी रेल्वे स्टेशन पर उतरकर अपने घर आ रही थी कि डींगरी से जयसमन्द रोड पर उक्त दोनो लड़के एकान्त मे पिछे से दौडकर आये व श्रीमती लीला गले मे पहनी सोने की चैन पर झप्पटा मारा जिस पर लीला ने चेन पकड़ ली जिसपर आधी सोने की चैन लीला के हाथ मे रह गई व आधी चेन को दोनो अज्ञात अपराधी तोड़कर डींगरी स्टेशन के पास स्थित सूनसान जंगल में लेकर भागे।
उक्त महिला द्वारा उक्त घटना अपने लडके मुकेश कुमार बताई एवं सराडा थाने पर सूचना दी गयी जिस पर थानाधिकारी शिवलाल मीणा जाप्ते के डीगरी पहुचे एवं जंगल मे तलाश की तो दो जवान उम्र के लडके पुलिस जाप्ते को देखकर भागते नजर आये जिनको पुलिस करीब 2-3 किलोमीटर पिछा करके पकड़ा, जिनका नाम पता पुछा तो एक ने अपना नाम अनिल कुमार प्रजापत पिता राम प्रकाश प्रजापत निवासी रछपुरा पुलिस थाना बकेवर जिला ईटावा (उत्तर प्रदेश ) व दुसरे ने अपना नाम कृष्ण गोपाल पिता जयकरण जाति गोैतम निवासी मुगरहा थाना रूधोली जिला बस्ती (उत्तरप्रदेश )का होना बताया जिनको हिरासत मे लेकर सराडा थाने पर लेकर आये तथा श्रीमती लिला देवी की रिर्पोट पर उक्त दोनो बदमाशों के खिलाफ गले से चेन लुटने के आरोप मे धारा 392 भा.द.स. मे प्रकरण दर्ज कर दोनो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया
अभियुक्तो ने अहमदाबाद में एक रेल्वे स्टेशन पर एक व्यक्ति से एक सोने की चेन लुटना तथा अपने गांव उत्तरप्रदेश मे एक दुकान के ताले तोड़कर जेवरात चुराना व एक जगह से धान की चोरी करना स्वीकार किया अभियुक्त शातिर बदमास प्रवृति के है । पुलिस सूत्रों ने बतया कि दोनों अभियुक्तो को न्यायालय में पेश कर रिमाण्ड प्राप्त किया जावेगा। अभियुक्तों से गहन पुछताछ जारी है।












