जमशेदपुर के कदमा में संभव संस्था ने स्पेशल स्कूल ऑफ जॉय में बच्चों संग मनाया क्रिसमस, उपहार पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे
जमशेदपुर : चाइल्ड हेल्थ फाउंडेशन द्वारा संचालित स्पेशल स्कूल ऑफ जॉय, कदमा में संभव संस्था के सदस्यों द्वारा क्रिसमस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विशेष बच्चों के बीच क्रिसमस उपहार स्वरूप टेडी बेयर, क्रिसमस कैप, चिप्स, कप केक एवं चॉकलेट का वितरण किया गया। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम को संबोधित…















