इब्न ए आदम ✍🏻 @media_kesari मीर ताज मुहम्मद ख़ान आज़ादी की लड़ाई में दो बार जेल गए । बँटवारे में वो पाकिस्तान छोड़कर भारत में आकर बसे । वो शाहरुख़ खान @iamsrk के पिता थे । शाहरुख़ खान के नाना शहनवाज़ खान नेताजी सुभाष चंद्र बोस के कमांडर थे । द्वितीय विश्व युद्ध में अंग्रेज सेना से लड़ते हुए वो गिरफ़्तार हुए थे और लाल क़िले में उनके ऊपर वो एतिहासिक मुक़दमा चला था जिस मुक़दमें के कारण अंग्रेज सरकार को लग गया था कि अब भारत में रहना उनके लिए आसान नहीं होगा । लाल क़िले से आयी आवाज़ , सहगल , ढ़िल्लो , शहनवाज़ । इस नारे के शहनवाज़ शाहरुख़ खान के नाना थे । इस नारे ने देश को एकसूत्र में पिरोने का काम किया था । मुस्लिम लीग ने जब शहनवाज़ खान का मुक़दमा लड़ने की पेशकश की थी तो शहनवाज़ खान ने साफ़ इनकार कर दिया था और उनका मुक़दमा भी कांग्रेस की बनायी हुई उस लीगल टीम ने लड़ा था जिसमें पंडित नेहरू भी शामिल थे । शाहरुख़ ख़ान बहुत अच्छे कलाकार हैं , उनकी बहुत बड़ी फ़ैन फ़ॉलोइंग है , वो अच्छे बिज़्नेसमैन है , वो हाज़िर जवाब हैं , बहुत अच्छा बोलते हैं लेकिन दूसरे भारतीय सिलेब्रिटीज़ की तरह उन्होंने भी देश के आम नागरिकों को निराश किया । उन्होंने एक बार सरकार के ख़िलाफ़ हल्का सा कुछ बोला और विरोध होते ही वो हमेशा के लिए चुप हो गए । उसके बाद वो किसी मामले पर नहीं बोले , ना किसी मॉब लिंचिंग पर , ना किसी बलात्कार पर , ना किसानो के मुद्दे पर , ना जवानो के मुद्दे पर , ना युवाओं पर , ना CAA पर , ना और किसी मुद्दे पर । उन्हें लगता था कि वो ख़ामोश रहकर खुद को और अपने परिवार को बचा लेंगे लेकिन वो भूल गए कि डरपोक लोगों को तानाशाह और ज़्यादा डराते हैं , सताते हैं । तानाशाह केवल जुर्रत से डरते हैं । शाहरुख़ खान और उनका परिवार आज मुसीबत है । देश के करोड़ों ऐसे लोग उनके साथ खड़े हैं जिनके साथ शाहरुख़ खान नहीं खड़े थे । सरकार शाहरुख़ खान और उनके परिवार के साथ ज़्यादती कर रही है लेकिन आर्यन खान अकेले इस सरकार के ज़ुल्म के शिकार नहीं है । आर्यन खान की सुनवाई चल रही है , सेंकड़ो ऐसे लोग अभी भी देश की जेलों में है जिनकी सुनवाई तक नहीं हो रही है और इस सरकार के रहते उनकी ज़मानत की उम्मीद भी ना के बराबर है । शाहरुख़ खान मज़लूम है इसलिए उनसे हमदर्दी है लेकिन यह भी हक़ीक़त है कि उन्होंने चुप रहकर अपने फ़ैन्स को और देश के नागरिकों को निराश किया है । #mediakesari #aryandrugcase #aryankhandrugcase #sameervankhade #srk #SRK #srkfanclub (at India) https://www.instagram.com/p/CVTfhrDBBJI/?utm_medium=tumblr