saubhagya yojana ,प्रधानमंत्री सहज हर घर बिजली योजना का उद्देश्य देश के प्रत्येक गरीब लोगों के घर बिजली से रोशन करना है ताकि उन्हे किसी भी प्रकार की समस्या न हो
प्रधानमंत्री सहज हर घर बिजली योजना जैसा कि इसके नाम से पता चलता है, कि इसका लक्ष्य देश के हर घर तक बिजली पहुँचाना है। बस बिजली पहुँचाना ही नहीं है , बल्कि सरलता के साथ लोगों को इसे उपलब्ध कराना भी है। क्योंकि हमारे देश में आज भी बहुत सारी जगहें ऐसी भी है, जहाँ आज तक बिजली पहुँच ही नहीं पायी है, लेकिन अगर पहुंची है तो फिर लोग आर्थिक क्षमता के कारण बिजली का कनेक्शन नहीं ले पाते है।
















