मेजा से माधवी की जगह शालिनी को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया, कांग्रेस के छह प्रत्याशियों ने एक साथ किया नामांकन प्रयागराज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस ने मेजा सीट से ब्राह्मण महिला उम्मीदवार को उतार कर बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस ने सोमवार को जिले की सात सीटों पर उम्मीदवार घोषित किये थे, जिसमें मेजा विधानसभा से माधवी राय का नाम भी शामिल था, लेकिन मंगलवार को कांग्रेस की ओर से जारी की गई सूची में मेजा सीट से यमुनापार जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी की बहु शालिनी द्विवेदी को टिकट दिया गया है। सोमवार को कांग्रेस ने मेजा विधानसभा सीट से माधवी राय को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उनका नाम मतदाता सूची में न होने के चलते शालिनी द्विवेदी को कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरी हैं। पांचवे चरण के नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन कांग्रेस के 6 प्रत्याशियों ने समर्थकों संग पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। जिसमें तीन महिला और तीन पुरुष प्रत्याशी शामिल थे। सोरांव से मनोज पासी, हंडिया से रीना देवी बिंद, फूलपुर से सिद्धनाथ मौर्या, मेजा से शालिनी द्विवेदी, करछना से रिंकी पटेल, कोरांव से रामकृपाल कोल ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी, सुरेश यादव, प्रदीप मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, मुकुन्द तिवारी, विवेकानंद पाठक, हसीब अहमद, वसीम अंसारी, सुधाकर तिवारी, राकेश पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी भी पहुँचे थे। #congressparty @inc_uttarpradesh @indianyouthcongress @incindia #haseebahmad #shaharaman https://www.instagram.com/p/CZt-X7AP7VA/?utm_medium=tumblr














