दबा-दबा कर घी खाती हैं शिल्पा शेट्टी, फिर भी हैं इतनी फिट, जानिए क्या है राज
चैतन्य भारत न्यूज बॉलीवुड इंडस्ट्री में जब भी सबसे फिट स्टार की बात होती है तो सबसे पहला नाम शिल्पा शेट्टी का सामने आता है। शिल्पा अपनी एक्टिंग के साथ-साथ फिटनेस के लिए भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। 44 की उम्र में शिल्पा ने अपने फिगर को जबरदस्त तरीके से मेंटेन किया हुआ है। हाल ही में शिल्पा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपना फिटनेस सीक्रेट बताया। साथ ही उन्होंने योग करने से होने वाले फायदों के बारे में भी बताया।
शिल्पा ने उन लोगों को गलत साबित कर दिया जो यह कहते हैं कि योग करने से वजन नहीं घटता है। शिल्पा ने कहा, योग उनके जीवन में हर तरीके से खुशियां लाता है। उनके पति राज कुंद्रा ने भी योग करना शुरू किया है। इतना ही नहीं बल्कि राज ने सिर्फ योग करके ही अपना 8 किलो तक वजन घटाया है। शिल्पा ने कहा कि, 'अच्छे फाइबर और विटामिन युक्त चीजे खाओं। पता नहीं क्यों लोग आलू खाने से डरते हैं, मैं तो दबा कर जीरा आलू खाती हूं। कौन कहता है आलू खाने से मोटे होते हैं या ऐसा किसने कहा है ओलिव आयल में खाना पकाओ। मैं तो खाने में दबा कर घी डालती हूं और उसे खाती भी हूं।' शिल्पा का कहना है कि, घी के बिना उनका खाना अधूरा-सा है।
योग के फायदे बताते हुए शिल्पा ने कहा कि, यदि आप लचीले होना चाहते हैं तो योग कीजिए। उन्होंने कहा कि, 'योग सभी लोग कर सकते हैं। चाहे वह कोई छोटा बच्चा हो या फिर ज्यादा उम्र का ही व्यक्ति क्यों न हो। चाहे आप लचीले हो या ना हो।' शिल्पा ने कहा कि, 'मैं भी कई आसान नहीं कर पाती, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मैं योग करना छोड़ दू।' बता दें शिल्पा ने पिछले साल योग दिवस के मौके पर अपनी योग की सीडी लॉन्च की थी और उन्होंने इस बार अपनी योगा एप लॉन्च की हैं। सोशल मीडिया पर भी शिल्पा आए दिन अपने योग के वीडियो शेयर करती रहती हैं।
ये भी पढ़े... योग दिवस से पहले शिल्पा शेट्टी ने फैंस को दिया यह कीमती तोहफा, वायरल हुई तस्वीरें VIDEO : शिल्पा शेट्टी के घर आया नन्हा मेहमान, नाम रखा पौपी कभी ऐसी दिखती थीं शिल्पा शेट्टी, प्लास्टिक सर्जरी ने बना दिया ब्यूटी क्वीन Read the full article






