भोपाल में सोमवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर किसान संघ, बीजेपी पदाधिकारियों, उज्जैन के जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में सिंहस्थ को दिव्य, भव्य और विश्वस्तरीय बनाने पर सहमति बनी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि आयोजन में साधु-संतों और किसानों के हितों का पूर्ण ध्यान रखा जाएगा। व्यापक चर्चा के बाद सिंहस्थ लैंड पूलिंग योजना को निरस्त करने का निर्णय लिया गया और संबंधित विभागों को आदेश जारी करने के निर्देश दिए गए। किसान संघ के प्रतिनिधियों ने इस निर्णय का स्वागत किया और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।















