कोरोना संकट के बीच आज देश की आर्थिक स्थित के बारे में जानकारी देंगी निर्मला सीतारमण
नई दिल्ली : कोरोना संकट के बीच ख़राब हुई अर्थव्यवस्था को लेकर आज देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दोपहर 12:30 बजे देश की आर्थिक स्थिति के बारे में बताएंगी | इससे पहले आरबीआई गवर्नर शक्तिकान्त दास ने मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जनवरी-मार्च 2021 यानी चालू वित्त वर्ष के अंतिम और चौथी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ पॉजिटिव में देखने को मिल सकती है | हालांकि आरबीआई गवर्नर ने यह भी अनुमान लगाया कि चालू वित्त वर्ष यानी 2020-21 में जीडीपी ग्रोथ शून्य से 9.5 फीसदी नीचे रह सकती है |
देश में कोरोना काल के दौरान देश वाशियों के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने दो बड़े रहत पैकेज की घोषणा की थी जिसमे16 मार्च को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेजऔर फिर इसके बाद करीब 21 लाख करोड़ रुपये के आत्मनिर्भर भारत पैकेज का ऐलान किया गया | दूसरे राहत पैकेज में फिस्कल और मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों को भी शामिल किया गया |
विपक्ष ने पहले देश बांटा, अब बांट रहे समाज : योगी
भारतीय अर्थव्यवस्था का सबसे बुरा वक्त हुआ खत्म?….
एचडीएफसी लिमिटेड के सीईओ केकी मिस्त्री का कहना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था का सबसे बुरा वक्त पीछे छूट चुका है और आर्थिक सुधार की गति उम्मीद से अधिक तेज है | उन्होंने कहा कि दिसंबर तिमाही के दौरान विकास दर पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले बेहतर रह सकती है |
उन्होंने कहा कि पिछले 6 महीने में भारतीय अर्थव्यवस्था ने अपना लचीलापन साबित किया है | होम लोन का कारोबार करने वाली वित्तीय कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड के सीईओ केकी मिस्त्री ने अखिल भारतीय प्रबंधन संघ की ओर से आयोजित एक ऑनलाइन कार्यक्रम ये बातें कहीं | केकी मिस्त्री ने कहा कि अनुकूल ब्याज दरों का दौर आगे भी जारी रहेगा और आर्थिक गतिविधियों में गति तेज होने और मुद्रास्फीति के दबाव बढ़ने के बाद ही दरें बढ़ेंगी | हालांकि, उन्होंने कहा कि ब्याज दरें अपने निचले स्तर पर आ चुकी हैं |
IPL 2020 : टीम को जीत दिलाने के बाद ‘बिहू’ डांस करते रियान पराग का वीडियो वायरल
इन इंडिकेटर्स से मिल रहा आर्थिक रिकवरी का संकेत
वित्त मंत्रालय ने बताया कि रेलवे की माल ढुलाई से होने वाली कमाई 13.5 फीसदी बढ़ी है | इस प्रकार बिजली की मांग 4.2 फीसदी बढ़ी है | ट्रैक्टर की बिक्री में इजाफा हुआ है | बेहतर मॉनसून के साथ ग्रोथ के अन्य इंडिकेटर्स जैसे पीएमआई मैन्युफैक्चरिंग, 8 कोर सेक्टर्स के इंडेक्स, ई-वे बिल्स, निर्यात, खरीफ की बुवाई, कार्गो ट्रैफिक और पैसेंजर वाहनों की बिक्री आदि में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है | इन सब बातों से मंत्रालय को भरोसा है कि अर्थव्यवस्था पर कोविड-19 के असर को कम करने के फैसलों का लाभ मिलने लगा है |
https://kisansatta.com/amidst-corona-crisis-today-nirmala-sitharaman-will-give-information-about-the-countrys-economic-situation/ #Financeminister, #Financeministerofindia, #Financeministry, #Sitaraman, #AmidstCoronaCrisis, #TodayNirmalaSitharamanWillGiveInformationAboutTheCountrySEconomicSituation #financeminister, #financeministerofindia, #financeministry, #sitaraman, Amidst Corona crisis, today Nirmala Sitharaman will give information about the country's economic situation Business, Top, Trending #Business, #Top, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प