New Post has been published on News Hindi
New Post has been published on http://www.nhindi.com/%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%b2-%e0%a4%ab%e0%a5%8b%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%8b-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a4%bf/
मोबाइल फोन की स्लो चार्जिंग को ऐसे बनाएं फास्ट
आजकल स्मार्टफोन जिंदगी की जरूरत है। ऑफिस हो या घर आप फ़ोन इस्तेमाल करते ही है। ऐसे में इसकी बैटरी का खत्म होना स्वाभाविक है, इसलिए आप जब फोन को चार्ज करते हैं और जब चार्जिंग ही स्लो हो तो क्या करें। कुछ स्मार्ट तरीके हैं जिनका इस्तेमाल करके आप अपने फोन की चार्जिंग को और फास्ट बना सकते हैं:
1.मोबाइल फोन को अपडेट करें: फोन जितना पुराना होता जाता है बैटरी चार्जिंग की क्षमता उतनी कम होती जाती है, जबकि नए फोन में बैटरी तेजी से चार्ज होती है, इसलिए अगर आपका फोन पुराना है भी तो उसे अपडेट करते रहें इससे आपके फोन स्लो नहीं होगा और बैटरी भी दुरुस्त रहेगी।
2.हमेशा ब्रैंडेड एडाप्टर ही चुनें: कभी भी गैर ब्रांडेड या यूनिवर्सल चार्जर से फोन को कभी चार्ज न करें। फोन के एक्सेसरीज के साथ मिला एडाप्टर ही हमेशा अपने स्मार्ट फोन को चार्ज करने के लिए यूज करें।
3.सही पॉवर सोर्स चुनें: कमजोर पॉवर सोर्स आपके फोन को बहुत खराब कर सकता है, अगर आप फ़ोन कंप्यूटर से चार्ज करते हैं या फिर वायरलैस चार्जिंग करते हैं तो भी आपको फोन बहुत धीमे चार्ज होगा। इसलिए हमेशा प्लग के साथ ही अपने फोन को चार्ज करें क्योंकि कमजोर पॉवर सोर्स आपके फ़ोन को जल्दी खराब कर सकता है।
4.उचित चार्जर का इस्तेमाल करे: आपके फोन स्लो होने का एक कारण यूनिवर्सल चार्जर भी हो सकता है। यह दावा तो सभी तरह के फ़ोन को चार्ज करने का करते हैं पर असल में इनके प्रयोग से डिवाइस बहुत स्लो होती है और यह स्मार्टफोन की बैटरी की क्षमता को भी कर सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि हमेशा फोन के साथ मिले चार्जर का ही प्रयोग करें न की कोई और चार्जर का इस्तेमाल करे।
5.जिन सर्विसेज को यूज न करें पहले उन्हें बंद कर दें: फास्ट चार्जिंग के लिए अपने फ़ोन में ब्लूटूथ, जीपीएस और वाइ-फाइ सर्विसेज को बंद कर दें अगर ये बंद रहेगी तो आपका स्मार्ट फ़ोन जल्दी चार्ज होगा।
6.हमेशा बैटरी की क्वालिटी देखे: बहुत बार ऐसा देखा गया है कि फोन निर्माता कंपनियां भी आपको स्मार्टफोन के साथ खराब बैटरी बेच देती है और उनकी क्वालिटी इतनी अच्छी भी नहीं होती। इसलिए अगर फोन स्लो हो रहा है तो फोन की बैटरी को बदल देना चाहिए। वैसे भी समय बढ़ने के साथ बैटरी में चार्जिंग का समय बढ़ता जाता है क्योंकि उसकी परफॉर्मेंस बहत स्लो हो जाती है।
7.यूएसबी केबल: मोबाइल फास्ट चार्ज तब होता है जब उसकी यूएसबी केबल कम्पैटिबल हो। इसलिए चेक करें कि फोन की यूसबी केबल सही हैं या नहीं हमेशा चेक करे और हमेशा फोन के साथ आने वाली केबल से ही अपने फोन को चार्ज करें।
8.बैकग्राउंड एप्स बंद कर दे: फेसबुक एप, व्हाट्स एप सरीखे बहुत से एप्स चार्जिंग के समय भी बैकग्राउंड में चलते रहते हैं। इससे भी मोबाइल चार्जिंग स्लो होती है। इसलिए जब भी फोन चार्ज करें तो सभी एप्स को बंद कर दें।
9.चार्जिंग के टाइम फोन यूज न करें: जब भी आप फोन चार्जिंग पर लगाएं उसका इस्तेमाल कभी न करें क्योंकि चार्जिंग के समय फोन का प्रयोग होने से चार्जिंग और भी स्लो हो जाती है।