VIDEO : भूख से तड़पता सांप खुद को ही खाने लगा, हैरान कर देगा वीडियो
चैतन्य भारत न्यूज सांप उन खतरनाक जानवरों में से एक है जिसका नाम सुनते ही डर लगने लगता है। आपने आज तक एक सांप को दूसरे सांप को काटते हुए जरूर देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी किसी सांप को खुद को खाते हुए देखा है? नहीं न लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सांप खुद को ही खाता हुआ नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो रेपटाइल सेंचुरी के अंदर का है। इस वीडियो को फॉरगॉटन फ्रेंड रेपटाइल सेंचुरी ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सांप भूखा था और खाना न मिलने पर वह खुद को ही खाने लगा। वीडियो में आप देख सकते हैं सांप लगभग अपने आधे शरीर को निगल चुका था। यह किंग स्नेक रूकने का नाम नहीं ले रहा है और लगातार अपनी पूंछ को निगलने की कोशिश कर रहा है। हालांकि बाद में एक शख्स ने सांप की नाक को दबा दिया, जिससे घबराकर उसने अपने शरीर को तुरंत बाहर निकाल दिया। वीडियो में जेस रोथहैकर बता रहे हैं कि जब किंग स्नेक भूखे होते हैं तो वो दूसरे सांप को खा लेते हैं या फिर वो खुद को ही खा लेते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि, कई बार सांप अपनी ही पूंछ देखता है तो वो उसे कोई दूसरा सांप समझकर खा लेता है। लेकिन उसे बाद में पता चलता है कि वो खुद को ही खा रहे हैं। हालांकि, सांप कभी खुद को पूरी तरह से नहीं खा सकते हैं। ये भी पढ़े... पहले सांप को मारा, फिर गले में लपेटकर खाया खाना, पुलिस ने किया गिरफ्तार दुकान में एक साथ निकले 15 कोबरा सांप, देखते ही उड़े लोगों के होश इनकम टैक्स अधिकारी ने अपने मुंह से पानी पिलाकर बचाई सांप की जान Read the full article









