हिमाचल, 19 अक्तुबर 2025 : हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में मौसम शुष्क बना हुआ है और अगले सात दिनों तक कोई अलर्ट नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, राज्य में 20 अक्तूबर तक मौसम साफ रहेगा, जबकि 21 और 22 अक्तूबर को ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके बाद फिर पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा। न्यूनतम तापमान केलांग में 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सर्वाधिक तापमान पांवटा साहिब में 35 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सलाह दी है कि जो लोग लाहुल-स्पीति या रोहतांग की ओर यात्रा की योजना बना रहे हैं, वे 21 और 22 अक्तूबर को हल्की बर्फबारी के मद्देनजर सावधानी बरतें।

















