सरायकेला में स्कूटी से दवा लेने निकले छात्र को ट्रैक्टर ने कुचला, उग्र परिजनों ने थाने का किया घेराव Jharkhand News: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे अंडर ब्रिज के समीप सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में कोऑपरेटिव कॉलेज के 11वीं कक्षा के एक होनहार छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृत छात्र की पहचान रायडीह बस्ती निवासी कन्हाई दास के रूप में हुई है।...














