मलेशिया के पूर्व राजा ने रूसी मॉडल पत्नी को दिया तीन तलाक, कहा- बच्चा भी किसी और का...
चैतन्य भारत न्यूज मलेशिया के पूर्व राजा सुल्तान मोहम्मद-वी ने अपनी रूसी मॉडल पत्नी से तीन तलाक लेने के बाद अब एक नया दावा किया है। बता दें सुल्तान मोहम्मद और उनकी पूर्व पत्नी रिहाना ओकसाना वोवोदीना अपने बच्चे के जन्म के कुछ समय बाद ही अलग हो गए थे। अब सुल्तान मोहम्मद ने यह दावा किया है कि, उस बच्चे का पिता कोई और शख्स भी हो सकता है।
बता दें 50 वर्षीय सुल्तान ने 27 वर्षीय पूर्व मिस मॉस्को रिहाना ओकसाना से शादी करने के लिए अपनी राजगद्दी तक छोड़ दी थी। दरअसल, ओकसाना की कुछ बोल्ड तस्वीरें और पुराने विवाद मलेशिया में चर्चाओं में बने हुए थे। जब इस रूसी ब्यूटी क्वीन के मलेशिया की महारानी बनने की संभावना बढ़ी तो राजशाही में तहलका मच गया। इसी बीच राजा ने राजगद्दी छोड़ने का फैसला कर लिया। लेकिन 1 जुलाई को दोनों ने सिंगापुर में तलाक ले लिया और अब पूर्व सुल्तान ने बच्चे के पिता को लेकर अपना शक जाहिर किया है।
सुल्तान की तरफ से सिंगापुर के वकील कोह तियान हुआ ने कहा कि, 'बच्चे के जैविक पिता को लेकर अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं है।' उन्होंने आगे कहा कि, 'हमारा अनुरोध है कि उनकी निजता का सम्मान किया जाए।' ओकसाना ने पिछले हफ्ते ही सुल्तान के साथ होने का दावा किया था। साथ ही उन्होंने मीडिया से यह भी कहा था कि, 'यह उकसाने वाला कदम है। हमारा कभी तलाक नहीं हुआ।' ओकसाना ने इस बात की भी पुष्टि की थी कि, पांच महीने पहले उन दोनों ने गुपचुप तरीके से मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की थी।
तलाक की खबरें सामने आने के बाद रूसी मीडिया ने ओकसाना की दोस्त के हवाले से लिखा है कि, तलाक का कदम सुल्तान की तरफ से उठाया गया है जबकि उनकी पत्नी इसके खिलाफ हैं। ओकसाना ने सुल्तान मोहम्मद से अपने रिश्तों की यादों को ताजा करते हुए एक दर्द भरा वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपने प्यार की गहराइयों के बारे में बताया था। हालांकि सोशल मीडिया पर सुल्तान और ओकसाना के तलाक के सर्टिफिकेट भी वायरल हो चुके हैं। सर्टिफिकेट के मुताबिक, 1 जुलाई को सिंगापुर में तीन बार तलाक शब्द कहने के बाद दोनों अलग हो गए।
कौन हैं ओकसाना? ओकसाना रूसी ऑर्थोपेडिक सर्जन की बेटी हैं। उन्होंने 2016 में मिस मॉस्को का खिताब अपने नाम किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओकसाना ने फर्जी पहचान के जरिए एक रियलिटी टीवी शो में भी हिस्सा लिया था और इस दौरान उनके स्विमिंग पूल में एक शख्स के साथ रोमांस करते हुए तस्वीरें वायरल हो गई थी। इसी को लेकर उनकी शादी के समय विवाद हुआ था।
यह भी पढ़े... 23 साल छोटी मॉडल से शादी करने के लिए मलेशियाई राजा ने छोड़ी थी राजगद्दी, अब हुआ तलाक 271 करोड़ और दोनों बच्चों को लेकर फरार हुई दुबई की रानी, अरबपति शौहर से मांगा तलाक Read the full article











