अंजू ढिल्लों, संसद सदस्य, कनाडा, हिंदू विरासत माह के अवसर पर हिंदू धर्म के सर्वोच्च धर्माध्यक्ष भगवान नित्यानंद परमशिवम को हृदय से शुभकामनाएं देती हैं।

seen from United Kingdom

seen from Singapore

seen from Tajikistan
seen from Netherlands
seen from United States
seen from Portugal

seen from United Kingdom
seen from China

seen from Romania
seen from China
seen from United States

seen from Portugal
seen from Germany

seen from Portugal
seen from United States

seen from Malaysia
seen from United States

seen from China

seen from Singapore
seen from Germany
अंजू ढिल्लों, संसद सदस्य, कनाडा, हिंदू विरासत माह के अवसर पर हिंदू धर्म के सर्वोच्च धर्माध्यक्ष भगवान नित्यानंद परमशिवम को हृदय से शुभकामनाएं देती हैं।
अरुद्र विशेष दर्शन 20 दिसंबर 2021 8.00 बजे संध्या आइएसटी/6.30 प्रातः पीएसटी अरुद्र दर्शन शिव के ब्रह्मांडीय नृत्य का उत्सव मनाता है जिसे नटराज रूप द्वारा दर्शाया गया है यह ब्रह्मांडीय नृत्य हर कण में होता है और सभी ऊर्जा का स्रोत है
सरे शहर, ब्रिटिश कोलंबिया के मेयर डग मैकुलम उन सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए प्रसन्नता अनुभव करते हैं जिन्होंने हिंदू विरासत माह मनाया और हिंदू धर्म के सर्वोच्च धर्माध्यक्ष भगवान नित्यानंद परमशिवम की हिंदू समुदाय को एकजुट करने के लिए प्रशंसा करते हैं।
सिटी ऑफ पिकरिंग, ओंटारियो के मेयर डेव रयान, कैलाश, कनाडा को हिंदू विरासत माह समारोह के अवसर पर बधाई देते हुए प्रसन्नता अनुभव करते हैं। पिकरिंग का शहर शिक्षा और सामुदायिक कार्यक्रमों के माध्यम से, हिंदू संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित और सबल बनाने में मदद करने के लिए कैलाश, कनाडा को मान्यता देने पर गौरवान्वित है।
महावाक्य '' ओम नित्यानंद परमशिवोहं'' का अजप जप तब तक करें जब तक आप अपना नाम और अन्य सभी मिथ्या पहचान न भूल जाएं। इसे अपनी श्वांस बनने दें।आप चमत्कार होते देखेंगे।
ओम नित्यानंद परमशिवोहम्
भय पर कैसे काबू पाएं : साक्षी भाव और स्वीकार करना
जब आप किसी भय का सामना करें, तो उसका विरोध करने या उसे दबाने की कोशिश न करें। बस भय को देखे , भय को दर्ज करें और उसे स्वीकार करें। भय को स्वीकार करने से भय विलीन हो जाता है। भय को स्वंय को झकझोरने दें। अगर आपका शरीर कांपता है, तो उसे कांपने दें। आँखों में पानी है तो आँसुओं को आने दें। हवा में घास के तिनके की तरह बनो, जो बिना किसी प्रतिरोध के झुक जाता है।
एक छोटी सी कहानी : अंधेरी रात में एक आदमी तंग रास्ते पर चल रहा था। अचानक उसका पैर एक चट्टान से टकराया और वह ठोकर खाकर नीचे गिर गया। वह चट्टान पर लटकी एक शाखा को किसी तरह पकड़ने में सफल रहा। वहां पूर्ण अंधकार था। आदमी ने शाखा को कसकर पकड़ रखा था। वह सहायता के लिए चिल्लाया लेकिन उसकी प्रतिक्रिया मे केवल उसी की आवाज वापस गूँज रही थी। प्रतिध्वनि सुनकर वह व्यक्ति भयभीत हो गया कि कहीं वह किसी विशाल रसातल के मुहं पर तो नहीं है।
रात अंतहीन लग रही थी और वह आदमी इस उम्मीद में शाखा को पकड़े हुए था कि उसे कुछ सहायता मिल सकती है। अंत में भोर हो गई। उस आदमी ने नीचे देखा कि खाई कितनी गहरी है, लेकिन वहां रसातल नहीं था; सिर्फ दो फीट नीचे एक बड़ी चट्टान थी! आपका भय बिल्कुल उसके जैसे ही हैं, आपको लगता है कि यह एक रसातल है लेकिन वास्तव में यह कुछ ही फीट है। यदि आप अपने भय का सामना कर सकें तो आप देखेंगे कि उसमे कोई गहराई नहीं है। क्योंकि आप भय को बड़ा करते हैं, इसलिए आप रसातल होने की कल्पना करते हैं। यह आपका अपना चुनाव है - शाखा और भय को छोड़ देना, या उसके साथ चिपके रहना और खुद को पीड़ा देना।
अपरिहार्य चीजों पर विजय पाने का एकमात्र मार्ग है स्वीकृति। जब तुम स्वीकार करते हो, अचानक तुम देखते हो कि भय विलीन हो जाता है। जिस क्षण आप स्वीकार करते हैं, भय आपको भयभीत करने की शक्ति खो देता है। जब आप इससे संघर्ष नही करते हैं, तो आप भय को गहरी शांति के रूप में देखेंगे। जब भी भय का दौरा पड़े, तो उसे जीएं। यही एक मात्र मार्ग है।
जब आपके पास भय से जुड़ी कोई वस्तु हो, तो उसे स्वीकार करें। वह स्वीकृति ही रूपांतरण हो जाता है। जितना अधिक आप लड़ते हैं, उतना ही आप भय को सशक्त करते हैं। भय से अपना ध्यान हटाना भी कोई उपाय नहीं है क्योंकि तब भी भय आपके पास ही रहता है। इसका मतलब यह नहीं है कि आप भय से बाहर हैं।
भय को अपने ऊपर हावी होने दें। दो तीन बार भय में प्रवेश करें। बिना किसी हिचक के भय को तीव्रता से जिएं। अचानक आप पाएंगे कि यह अब आपको स्पर्श नहीं करता है!
~ एसपीएच जेजीएम नित्यानंद परमशिवम
गीता जयंती के अवसर पर, भगवान श्रीकृष्ण के लौकिक रूप को देखने के लिए विशेष तृतीय नेत्र दीक्षा (दिव्य चक्षु दीक्षा) प्राप्त करने के लिए तैयार हो जाइए। निजावतार - भगवान कृष्ण का अवतार और अभिव्यक्ति, एसपीएच नित्यानंद परमशिवम हम सभी को परनथामा विश्वरूप दर्शन के साथ सुशोभित करते हैं हमसे लाइव जुड़ें 14 दिसंबर 2021 रात्रि 8.00 भारतीय समयानुसार / प्रात: 6.30 पीएसटी / प्रात: 9.30 ईएसटी
ओंटारियो के कैम्ब्रिज शहर की मेयर कैथरीन मैकगारी ने हिंदू विरासत माह के अवसर पर हिंदू समुदाय को एक साथ लाने और देश भर में हिंदू समुदाय के निर्माण में इसके योगदान के बारे में भविष्य की पीढ़ी को शिक्षित करने के लिए हिंदू धर्म के सर्वोच्च धर्माध्यक्ष भगवान नित्यानंद परमशिवम और कैलाश,कनाडा को बधाई दी!