राज्यसभा: 'हेल्थ ड्रिंक नहीं, चीनी का घोल पी रहे बच्चे', स्वाति मालीवाल ने विज्ञापनों की खोली पोल
New Delhi News: संसद के उच्च सदन राज्यसभा में सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) की सांसद स्वाति मालीवाल ने एक बेहद गंभीर मुद्दा उठाया। उन्होंने खाने-पीने की चीजों के झूठे और गुमराह करने वाले विज्ञापनों पर चिंता जताई। मालीवाल ने राज्यसभा में कहा कि विज्ञापनों में किए गए दावे असलियत से बिल्कुल अलग होते हैं। कंपनियां सेहत के नाम पर लोगों को धोखा दे रही हैं। उन्होंने बच्चों के हेल्थ ड्रिंक्स और पैकेट…









