टाटा क्लासएज और टाटा स्टील ने खेल, रोमांच व शिक्षा के जरिये युवाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में मिलकर बढ़ाया कदम
जमशेदपुर : युवाओं के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, टाटा क्लासएज ने टाटा स्टील स्पोर्ट्स विभाग, टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) और हॉकी ऐस फाउंडेशन (एचएएफ) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस सहयोग का उद्देश्य शिक्षा, खेल और रोमांच को एक साथ जोड़ते हुए ऐसे युवाओं को तैयार करना है जो भविष्य के लिए सक्षम, आत्मविश्वासी और…








