मेट्रो के सफर को सुगम बनाने के लिए मेट्रो रुट से बस और टेम्पों हटाने की कवायद शुरू
लखनऊ : राजधानी में मेट्रो के सफर को सफल और यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए एक बार फिर अधिकारियों ने मंथन किया। मेट्रो के अफसरों ने मेट्रो रूट पर समानांतर चल रहे ऑटो-टेम्पो के साथ सिटी बसों को भी बंद करने का सुझाव दिया। आपको बता दें कि इससे पहले भी कई बार इस कार्य को करने के लिए यह योजना बनी थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया |
गौरतलब है कि राजधानी में मेट्रो रुट पर टेम्पों और बस का सञ्चालन नियमित होता है जिसके चलते लोग मित्रों में सफर नहीं करते जिसको देखते हुए आज मेट्रो अधिकारीयों ने एक बार फिर अपने कार्यालय में ट्रैफिक पुलिस, जिला पुलिस, उत्तर प्रदेश प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड, सिटी ट्रांसपोर्ट और लार्ट्स के साथ बैठक की।
चीन के राष्ट्रपति का सेना को दिया आदेश ,युद्ध के लिए रहें तैयार
सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी आरिफ सकलैन ने कहा कि जब तक पूरे शहर में मेट्रो नहीं चलती है, तब तक ऐसी किसी योजना को लागू करना काफी मुश्किल काम है। बैठक में यह भी कहा गया कि ई-रिक्शे अभी तक प्रतिबंधित मार्गों पर सवारियां ढो रहे हैं। उन्हें वहां से हटाकर मेट्रो स्टेशनों के बीच चलवाया जाए।
फिल्म ‘थलाइवी’ के लिए कंगना ने बढ़ाया २० किलो वजन
‘नहीं बंद करेंगे आटो’
ऑटो संघ लार्ट्स के अध्यक्ष पंकज दीक्षित और किशोर पहलवान ने दो-टूक कहा कि यह प्रस्ताव उन्हें कतई मंजूर नहीं है। उन्होंने शेयर ऑटो के बजाए मीटर्ड ऑटो चलवाने का सुझाव दिया। पंकज ने कहा कि सभी मेट्रो सिटी में ऑटो और मेट्रो एक साथ एक ही रूट पर चल रहे हैं।
https://kisansatta.com/to-ease-the-journey-of-the-metro-the-exercise-to-remove-buses-and-temps-from-the-metro-route-started/ #ToEaseTheJourneyOfTheMetro, #Bus, #Lucknowmetro, #Metroroute, #Tempoban, #TheExerciseToRemoveBusesAndTempsFromTheMetroRouteStarted # To ease the journey of the metro, #bus, #lucknowmetro, #metroroute, #tempoban, the exercise to remove buses and temps from the Metro route started State, Top, Trending #State, #Top, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प















