डोंबिवली में महिला सुरक्षा गार्ड के साथ दरिंदगी, तीन ऑटो चालक गिरफ्तार
Maharashtra News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले स्थित डोंबिवली से एक बेहद शर्मनाक और विचलित करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 22 वर्षीय महिला सुरक्षा गार्ड के साथ तीन ऑटो रिक्शा चालकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। यह वीभत्स घटना 27 मार्च की रात को घटी है। जो महिला दूसरों की सुरक्षा के लिए तैनात थी, वह खुद दरिंदों का शिकार हो गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया…













