कैग रिपोर्ट: हिमाचल में ट्रैक्टर सब्सिडी घोटाला, किसानों को गलत तरीके से मिले करोड़ों
Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में कृषि मशीनीकरण योजना के तहत बड़ी अनियमितता सामने आई है। कैग की रिपोर्ट के अनुसार चार जिलों में किसानों को गलत तरीके से सब्सिडी दी गई। इससे 4.61 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान हुआ है। यह योजना केंद्र सरकार की एसएमएएम योजना के अंतर्गत चल रही थी। राज्य के कृषि निदेशालय ने इस योजना को लागू किया था। योजना का उद्देश्य छोटे किसानों को मशीनरी खरीदने में मदद करना…










