सोमवार, 19 अगस्त को पूरे देश में रक्षा बंधन का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा।
Bank Holiday: कल यानी 19 अगस्त को रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2024) का त्योहार बनाया जायेगा है। भारत में अक्सर किसी विशेष अवसर या त्योहार पर बैंक हॉलिडे (Bank Holiday) रहता है। रक्षाबंधन एक महत्वपूर्ण पर्व है, और इस दिन कई राज्यों में बैंक हॉलिडे रहेगा। यदि आप बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम करने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। कल कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे, जबकि कुछ शहरों में बैंक खुले रहेंगे।













