जानते हैं भारत की गौरव चंद्रिका टंडन को जो इंदिरा नुई की बहन भी हैं
पैप्सिको इंडिया की पूर्व सीईओ इंदिरा नुई का नाम दुनिया की प्रभावशाली महिलाओं में लिया जाता है। लेकिन इस बार इंदिरा नुई का नाम अपने काम की वजह से नहीं बल्कि उनकी बहन चंद्रिका टंडन की उपलब्धि की वजह से लिया जा रहा है। इस बार का ग्रैमी अवॉर्ड चंद्रिका टंडन को मिला है। चंद्रिका इंदिरा की बड़ी बहन हैं, जो अमेरिका में सैटल हैं। ग्रैमी अवॉर्ड का यह मौका हम भारत के लोगों के लिए भी जश्न का समय है। अमेरिका में रहने वाली चंद्रिका टंडन ने संगीत के उस अवॉर्ड को हासिल कर लिया है जो संगीत साधकों के लिए किसी सपने से कम नहीं है। चंद्रिका की बात करें तो जाहिर है कि वो एक अच्छी संगीतकार तो हैं ही लेकिन मेहनत करने से भी वो पीछे नहीं हटतीं। साल 2011 में वो ग्रैमी के नामांकन तक पहुंची थीं, लेकिन अवॉर्ड हासिल नहीं कर पाईं। लेकिन चंद्रिका ने अपने इस नामांकन को एक मौके की तरह लिया, खूब मेहनत की और आखिरकार अवॉर्ड अपने नाम करने में कामयाब रहीं...
Here you can find lots of articles related to life events, movie reviewes, city news, autobiography, health, Cooking, travel and you can wri










