http://uknewsnetwork.com/cm-dhami-will-be-included-in-the-presidential-election-nomination/
सीएम पुष्कर सिंह धामी आज शुक्रवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडी प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू के नामांकन में शामिल होंगे। इससे पहले सीएम ने प्रधानमंत्री व केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। जिसके बाद वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंट करने पहुंचे। शिष्टाचार भेंट के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रदेश सरकार के कामकाज की जानकारी दी।










