Umesh Pal Murder: आरोपियों को नेपाल भेजने वाले अतीक के करीबी कय्यूम अंसारी गिरफ्तार, शाइस्ता की तलाश तेज!!
Umesh Pal Murder: यूपी के प्रयागराज (Prayagraj) में हुए उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी और माफिया अतीक अहमद के बेटे असद, मुस्लिम गुड्डू, अरमान और साबिर को नेपाल का बॉर्डर पार कराने और नेपाल में शरण देने के आरोप में यूपी एसटीएफ ने अतीक अहमद के करीबी कय्यूम असारी को अरेस्ट कर लिया है।
यूपी एसटीएफ ने कय्यूम अंसारी से पूछताछ शुरू कर दी है। कय्यूम असारी से पूछताछ में यूपी एसटीएफ को कई अहम सुराग मिले हैं। एसटीएफ ने कय्यूम अंसारी को नेपाल में कपिलवस्तु जिले के चंद्रौटा से अरेस्ट किया है और अपने साथ भारत ले आई है।
कय्यूम अंसारी को यूपी एसटीएफ ने चंद्रौटा में उसके पेट्रोल पंप अंसारी डीजल्स से अरेस्ट किया है। बता दें कि कय्यूम अंसारी को इंडिया लाया जा चुका है। (Umesh Pal Murder)
अतीक की पत्नी की तलाश तेज
इस अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश तेज हो गई है। गिरफ्तारी के लिए महिला पुलिसकर्मियों की विशेष टीम बनाई गई है। महिला पुलिसकर्मियों की तीन अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। (Umesh Pal Murder)
टीम में 18 महिला पुलिसकर्मियों शामिल हैं। अतीक अहमद के करीबी रिश्तेदारों के घर पर तलाशी की जा रही है। प्रयागराज के साथ ही दूसरे जिलों में भी शाइस्ता परवीन की तलाश हो रही है। (Umesh Pal Murder)
हाल ही में शाइस्ता से मोबाइल पर बातचीत करने वालों से पूछताछ की जा रही है। शाइस्ता परवीन की लोकेशन के बारे में कॉल डिटेल रिकॉर्ड से जरूरी जानकारी मिली है। (Umesh Pal Murder)
Also Read: Science News: दुनिया का सबसे खुश इंसान, वैज्ञानिक हैरान। दिमाग में इतनी खुशी कि निगेटिविटी के लिए जगह ही नहीं। जानें मामला