देश में 8,49,553 कोरोना संक्रमित मरीज, 22,674 लोगों की मौत
भारत में पिछले 24 घंटों में 28,637 कोरोना केस मिले हैं जिनमें 551 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि सरकार अपनी तरफ से हर मुमकिन कोशिश कर रही है कि कोरोना पर काबू पाया जा सके लेकिन फिर भी पिछले कुछ दिनों में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या में बहुत तेजी से वृद्धि हुई है।स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 8 लाख 40 हजार को पार कर गई है। अब तक देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 8,49,553 है जिसमें से 22,674 लोगों की मौत हो चुकी है। देश के पांच राज्य जो कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है।
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में हर रोज कोरोना से संक्रमिल लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। यहां कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या है 2,46,600 इसमें से 99,499 केस एक्टिव है। अब तक इस वायरस से कुल 1,36,985 लोगों को ठीक कर घर भेज दिया गया है। वहीं इस वायरस से अब कर 10,116 लोगों की मौत हो गई है।
तमिलनाडु:महाराष्ट्र के बाद इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य तमिलनाडु है जहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1,34,226 हो गई है। इनमें से 46,413 केस एक्टिव हैं। यहां इस वायरस से 1,898 लोगों की मौत हो चुकी है और 85,915 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए है और उन्हें डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया है।













