यूपी एसटीएफ का बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री के रिश्तेदारों का फर्जी आरटीओ गैंग पकड़ाया, ऐसे करते थे अवैध वसूली।
Lucknow News: उत्तर प्रदेश एसटीएफ की लखनऊ इकाई ने ओवरलोड ट्रकों से अवैध वसूली करने वाले एक बड़े फर्जी आरटीओ गैंग का पर्दाफाश किया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने आरटीओ के एक सिपाही समेत चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपियों में पूर्व सपा मंत्री अंबिका चौधरी का चचेरा भाई विपिन कुमार यादव और भतीजा आकाश चौधरी शामिल हैं। एसटीएफ ने इनके पास से 42,500 रुपये नकद, फर्जी…

















