UP Board Result 2020 : यूपी बोर्ड में 56 लाख स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर देगा। रिजल्ट की घोषणा शिक्षा मंत्री डॉ दिनेश शर्मा द्वारा दोपहर 12:30 बजे की जाएगी। 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जारी किया जाएगा। स्टडेंट्स अपना रिजल्ट इन वेबसाइट्स के साथ ही थर्ड पार्टी वेबसाइट uttar-pradesh.indiaresults.com और examresults.net/up पर भी चेक कर सकेंगे। इस साल यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा के लिए 30 लाख से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण कराया था जिसमें करीब 27 लाख छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। वहीं, यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा 2020 के लिए 25 लाख 84 हजार से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण कराया था जिसमें से करीब 25 लाख छात्रों ने भाग लिया। इसके लिए प्रदेश भर में 7784 परीक्षा केन्द्र बनाए गए। इस बार प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। बोर्ड परीक्षाओं की निगरानी के लिए प्रदेश भर में कुल 19 लाख कैमरे लगाए गए। इसके अलावा 1.88 लाख कक्ष निरीक्षक नियुक्त किए गए थे, जिनको परीक्षा केंद्र पर अपने पहचानपत्र और आधार कार्ड के साथ ड्यूटी करने को कहा गया था। इस बार संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों की संख्या 700 तथा अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्रों की संख्या 275 थी। UP Board 10th, 12th Result 2020 Live Updates: 8: 24 am: UP Board Result: ऐसे चेक कर पाएंगे 10वीं और 12वीं का रिजल्ट स्टेप 1: स्टूडेंट्स वेबसाइट upresults.nic.in Read the full article













