यूपी बोर्ड टॉपर्स को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 1 लाख रुपये नकद.. और घर तक बनेगी पक्की सड़क
New Delhi: उत्तर प्रदेश की सरकार ने यूपी बोर्ड टॉपर्स (UP Board Toppers) पर सुविधाओं की बौछार कर दी है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने कहा है कि यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा के टॉपर्स को एक लाख रुपये, एक लैपटॉप और बच्चों के घर तक पक्की सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। डेप्युटी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि टॉपर्स (UP Board Toppers) के घर जाने वाली सड़क का नाम भी बच्चों के नाम पर ही रखा जाएगा। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिन छात्र-छात्राओं के घर तक पक्की सड़क नहीं है, पीडब्ल्यूडी विभाग उनके घर तक सड़क बनवाएगा। इस योजना का लाभ 20-20 छात्र-छात्राओं को दिया जाएगा। आपको बता दें कि पिछली समाजवादी पार्टी की सरकार ने बोर्ड परीक्षा पास करने वाले लाखों बच्चों को लैपटॉप बांटे थे। उससे पहले छात्राओं को साइकल देने की योजना भी यूपी में चलाई गई थी। इन योजनाओं का मकसद छात्रों को प्रोत्साहित करना होता है। हर बोर्ड के टॉपर्स के घर तक बनेगी पक्की सड़क उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया, 'इस बात की घोषणा कर रहा हूं कि प्रदेश के जो टॉप-20 टॉपर्स स्टूडेंट्स होंगे, उनके घर तक की शानदार सड़क उनके नाम से बनवाएंगे। फिर चाहे वे स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड के हों, सीबीएसई बोर्ड के हों या फिर आईसीएसई बोर्ड के हों। उत्तर प्रदेश के जो भी 20 बच्चे टॉप लिस्ट में आएंगे, उनके नाम से सड़क बनेगी।' यूपी बोर्ड के 10वीं में 83.31 फीसदी और 12वीं में 74.63 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। हाईस्कूल (10वीं) में बड़ौत-बागपत की रिया जैन ने 96.67 Read the full article






