इस फिल्म के साथ मनीषा कोइराला कर रही है कम बैक नई दिल्ली। मंगलवार को आने वाली फिल्म "डियर माया" के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुचे डियर माया की टीम । जहाँ उन्होंने अपनी फिल्म डियर माया के बारे में मिडिया को फिल्म के बारे में बताया । फिल्म में मनीषा कोइराला अहम् भूमिका में नजर आएंगी। आपको बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली और हील स्टेशन में की गई है। जो कि फिल्म की खूबसूरती बढ़ाने का काम करते नजर आए हैं। साथ ही ये फिल्म महिला सशक्तिकरण को कहीं ना कहीं बढ़ावा देती नजर आयेगीं। इस फिल्म को सुनैना भटनागर ने डायरेक्ट किया है। सुनैना जब बी मैट,रॉकस्टार जैसी हिट फिल्में डायरेक्ट कर चुकी हैं। साथ ही इस मौके पर वेव सिनेमा के सी.ई.ओ राहुल मित्रा भी पहुँचे उन्होंने बतसाया कि ये फिल्म एक पारिवारिक फिल्म है साथ ही इस फिल्म की कहानी एक नई कहानी है जो दर्शकों को काफी पसंद आयेगी। इस फिल्म के जरिए मनीषा कोइराला एक बार फिर से बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। साथ ही फिल्म में कुछ नये चेहरे भी देखने को मिलेगें। फिल्म 2जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।मनीषा कोइराला ने सुभाष घई की 'सौदागर' फिल्म से सिनेमा की दुनिया में कदम रखा ।था.हिंदी फिल्मों से पहले वह नेपाल में ऐड फिल्में किया करती थीं। मनीषा कोइराला बनना तो डॉक्टर चाहती थीं, लेकिन बन गई एक्टर।












