वृद्ध ' महिलाओं को छोड़ नई उम्र के लोगों व विभिन्न थाना क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले इलाकों पर नज़र रख मुस्तैदी से चेकिंग अभियान चलाएं पुलिस अफसरान: एसएसपी प्रयागराज प्रयागराज: बीते दिनों जिले में क्राइम का ग्राफ एकाएक बढ़ गया था जिसके बाद शासन ने इसे गंभीरता पूर्वक लेते हुए जनपद की बागडोर ईमानदार तेज़तर्रार अफ़सर के शक्ल में मकबूल अजय कुमार जी को सौंपी जिन्होंने आते ही जिले के समस्त पुलिस अफ़सरानो के साथ मीटिंग कर उन्हें अवगत कराया की क्राइम कंट्रोल कैसे किया जाए तथा आम जनों के साथ कैसे पेश आया जाए जिसके बाद जनपद में जराएम जो इज़ाफ़ा हुआ था उस में भारी कमी देखी गई । क्राइम कंट्रोल करने के मद्देनज़र आज कप्तान ने जिले के सभी पुलिस अफ़सरों को निर्देश दिया कि चेकिंग अभियान को गति दी जाए तथा इस मुहिम में एक बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि अनावश्यक रूप से महिलाओं तथा वृद्धजनों को कतई परेशान न किया जाए जांच के नाम पर समस्त पुलिस अफ़सरों को चाहिए कि वह चेकिंग अभियान में नई उम्र के लड़कों पर विशेष ध्यान दें तथा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में भीड़भाड़ वाले इलाकों या जिन स्थानों पर बैठकें होती है वहां विशेष रूप से पैदल गस्त कर संघन चेकिंग अभियान चलाएं जाए उन्होंने समस्त अफ़सरों को यह भी निर्देश दिया कि समस्त थाना प्रभारी इंस्पेक्टर चौकी इंचार्ज अपने-अपने क्षेत्रों में दोपहिया चार पहिया ऐसी गाड़ियों पर विशेष नज़र रखें जो बगैर नंबर के सड़क पर दौड़ रही है तथा काली फिल्म भी लगाए हुए हैं कप्तान ने यह भी निर्देश दिया है कि ऐसी जानकारी मिली है कि आचार संहिता लागू होने के बाद भी शहर में विभिन्न पार्टी के लोग झंडा लगाकर तथा हूटर का भी इस्तेमाल कर सड़कों पर चल रहे हैं ऐसी सभी गाड़ियों पर अति शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित कर अवगत कराएं और बाॅर्डर की सभी चौकियों व चेकपोस्टों पर बैरियर लगाकर पर्याप्त फ़ोर्स के साथ मुस्तैदी से चेकिंग भी की जाए तथा इस आदेश का सभी कड़ाई से अनुपालन करें और CCR द्वारा चेकिंग परिणाम की सूचना से मुझे 10:30 PM तक अवश्य अवगत करा दिया जाए। #upgovt #upcm #uppolice #updgp #Sspprayagraj #AjaykumarIps #prayagrajpolice https://www.instagram.com/p/CYzH5s3PWIx/?utm_medium=tumblr












