UPI 5 Major Update 2024| UPI के 5 बड़े अपडेट |
भारतीय रिर्जव बैंक यानी RBI ने UPI को लेकर 5 बड़े अपडेट लेकर आया हैं । जो भारत के ऑनलाईन पेमेंट सिस्टम को सिक्योर और मजबूती प्रदान करेगा । जिस तरह कंपनियां अपनी एप्प्स में अपडेट लाती रहती हैं। उसी तरह आरबीआई भी अपने UPI यानी यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस में अपडेट लाया है । आरबीआई नियमों में ये बदलाव हमारे ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम को और एफिशिएंट और सुरक्षित बनाने के लिए लेकर आ रहा हैं चलियें जानते हैं RBI द्वारा UPI को लेकर 5 बड़े अपडेट कौन - कौन से हैं ।
4 Hours Window!
पहला अपडेट यह है कि अगर आप पहली बार किसी नए अकाउन्ट में 2000 से ज्यादा रुपए की पेमेंट कर रहे हैं तो आपकी पेमेंट को पूरा होने में 4 घंटे का समय लगेगा। आरबीआई ये बदलाव ट्रांसक्शन को और सिक्योर और एफिशिएंट बनाने के लिए लेकर आ रही है। ये 4 घंटे आपको एक बफर पीरियड होगा , इन चार घंटे में आप अपनी पेमेंट में कुछ भी चेंज करना चाहते है तो वो कर सकते हैं । उन्हीं चार घंटों में अगर आप किसी को ज्यादा अमाउंट भेज दिया है तो आप उसे कम कर सकते हैं या आपने अगर किसी गलत इंसान को वो पैसा भेज दिया है तो आप पूरी पेमेंट कैंसिल भी कर सकते हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि ऑनलाइन फ्रॉड कम हो जाएगा। हाँ, पर ये सिर्फ उन ट्रांसक्शन में होगा जो 2000 से ऊपर की होंगी।
Invest In Share market With UPI
अब आप UPI की मदद से शेयर्स में इन्वेस्ट कर पाएंगे। परन्तु आप सोच रहे होंगे कि ऐसी क्या जरूरत आ गई? UPI को? इसके पहले भी तो आराम से पेमेंट हो जाए करती थी। दरअसल UPI के द्वारा शेयर्स में इन्वेस्ट करने में बहुत बड़ी लाभ मिलेंगी पहले जो आपके पैसे होते थे , वो आपको अपनी बैंक की ऍप या UPI ऐप से अपनी ब्रोकरज ऍप में पैसे भेजने पड़ते थे , चाहकर भी डायरेक्ट शेयर्स में नहीं लगा पा रहे थे । पैसे भेजने के बाद आपको ऑर्डर पर लगाना पड़ता था और फिर अगर आपका ऑर्डर एग्ज़िक्यूट नहीं होता तो वो पैसा आपका ब्रोकरेज अकाउन्ट में ही रह जाता था। ये खासकर तब होता था जब आपने किसी IPO के लिए अप्लाई किया होता था। अब आप डायरेक्ट UPI से शेयर खरीद और बेच सकते हैं ।
UPI 5 Major Update 2024
Change in UPI Transaction Limit
तीसरा मेजर अपडेट है। Change in UPI Transaction Limit RBI ने ट्रांजैक्शन लिमिट को बढ़ा दिया है , RBI ने UPI ट्रांजैक्शन लिमिट को 1,00,000 रुपया से बढ़ाकर 5,00,000 कर दिया है लेकिन कुछ खास ट्रांजैक्शन के लिए यह सुविधा मिला है जैसे कि हॉस्पिटल्स, एजुकेशन इंस्टिट्यूट्स, आदि
Cash Withdrawal Via OR Code
अब आपको पैसे निकालने के लिए हमेशा डेबिट कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब आप इन पेमेंट एप्प्स जैसे गूगल पे , फ़ोन पे , आदि कोई भी UPI ऐप से पैसा निकाल सकते हैं । आप ऐसा कर पाएं इसके लिए NPCI और हितार्ची दोनों ने ही UPI ATM लॉन्च किये है। भारत के विभिन्न राज्यों में UPI ATM के जरियें आप फोन पें व गूगल पे जैसे ऐप से कैश विथड्रावल कर सकते हैं ।
UPI Pay Later
पांचवा सबसे बड़ा अपडेट है UPI pay Later , अगर ये UPI मे ये फीचर अपडेट हो गया तो क्रेडिट कार्ड इंडस्ट्रीज को काफी ज्यादा नुकसान होने वाला है । लेकिन क्रेडिट कार्ड लेने वाले लोगों को इसका फायदा मिलेगा , क्योंकि अब क्रेडिट कार्ड का फीचर UPI में ही मिल जायेगा । UPI pay Later बिल्कुल ही क्रेडिट कार्ड के भाँती काम करने वाला है । Read the full article










