रेल्वे ने बदला टिकट बुक करने का तरीका, अब घर बैठे मोबाइल से कर सकते है जनरल टिकट बुक, लोगों को मिली राहत : General Ticket Book
News Desk | General Ticket Book : रेल्वे ने यात्रियों की सुविधा के लिए काफी सारे नियमों में बदलाव किया है जिससे की अब यात्री जनरल टिकट (अनारक्षित टिकट) भी बुक कर सकते है जबकि पहले ऐसा नहीं था अगर ट्रेन में यात्रा करने के लिए जनरल टिकट लेना होता था तो इसके लिए घंटों लाइन में लगना पड़ता था क्युकी जनरल टिकट से यात्रा करने वाले लोगों की संख्या बहुत ज्यादा होती थी इसके साथ ही रेल्वे ने और कई नियमों में बदलाव किए है ।
आसानी से कर सकते है अब जनरल टिकट बुक
अगर कोई यात्री जनरल टिकट से सफर कर रहा है तो अब वह मोबाइल की सहायता से इस टिकट को बुक कर सकता है जिसके लिए उसे स्टेशन में जाकर टिकट काउन्टर में लाइन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी इसके साथ ही अब वह प्लेटफॉर्म टिकट को भी आसानी से बुक कर सकते है जिसके लिए रेल्वे ने यूटीएस मोबाइल एप लॉन्च किया है इस एप के माध्यम से अब यात्री आसानी से टिकट बुक कर सकते है । 20 किलोमीटर की दूरी वाले नियम को हटाया गया यूटीएस मोबाइल एप में टिकट बुक करने के लिए यात्री रेल्वे स्टेशन से 20 किलोमीटर की दूरी तक ही पहले टिकट बुक कर सकते थे अगर यात्री रेल्वे स्टेशन से 20 किलोमीटर की ज्यादा दूरी पर रहते थे तो वह जनरल टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट बुक नहीं कर सकते थे लेकिन अब रेल्वे ने इस नियम में बदलाव कर दिया है जिससे की यात्री अब कहीं से भी टिकट बुक कर सकते है जिससे की किसी भी स्टेशन के लिए टिकट बुक किया जा सकता है । एप से ऐसे कर सकते है बुकिंग - ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए आपको सबसे पहले मोबाइल में यूटीएस मोबाइल एप डाउनलोड करना होगा । - जिसके बाद आपको अपने मोबाइल नंबर और अपना नाम डालकर रजिस्टर कर लेना है जिसके बाद आप इस एप में लॉगिन हो जाएंगे । - लॉगिन हो जाने के बाद आप इस एप के सर्विस का इस्तेमाल कर सकते है । - जिसके बाद आपको प्लेटफॉर्म टिकट के ऑप्शन को क्लिक करना है और पेपरलेस टिकट के ऑप्शन को सिलेक्ट करना है । - जिसके बाद आपको मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करना होगा आर उसके बाद गेट फेयर के ऑप्शन पर क्लिक करना है । - अब आपको टिकट के लिए ऑनलाइन पेमेंट करना होगा जिसके लिए आप यूपीआई, नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते है । - जैसे ही आप पेमेंट करते है आपका टिकट बुक हो जाएगा और आप एप में अपने टिकट को देख सकते है । Read the full article













