सूर्योदय की पहली किरणों से सुशोभित होता यह पर्वत शिखर चौखम्बा है। चौखम्बा में चार शिखर हैं जिसका मुख्य शिखर पूर्वोत्तर छोर पर है। चार पर्वत शिखरों वाला पर्वत पुंज चौखम्बा, गढ़वाल हिमालय की एक मुख्य चोटी है जो कि वृहत हिमालय का ही एक हिस्सा है। वृहत हिमालय सबसे ऊँची लगातार फैली आन्तरिक श्रेणी है। भारतीय ग्रन्थों में इसे 'हिमाद्रि' के नाम से पुकारा गया है, क्योंकि यह श्रेणी सदैव हिमाच्छादित रहती है। उच्च हिमालयी श्रृंखला तथा तिब्बत के पठार को पृथक करने वाला यह पर्वतीय भाग 6000 मीटर से अधिक ऊँचा है। सन् 1938 व 1939 में चौखम्बा के असफल अभियान के बाद 13 जून 1952 को पर्वतारोही, लुसियन जॉर्ज और विक्टर रसेनबर्गर ने चौखम्बा पर चढ़ाई करने में सफलता हासिल की। पहले भी चौखम्बा का पिक्चर्स साझा कर चुका हूँ पर हर बार कुछ नए अंदाज में ये सामने आकर खड़ा हो जाता है और मुझे इसपर लिखने व फोटो लेने पर मजबूर कर देता है। चित्र फिल्माने की लोकेशन - पौड़ी (मुख्य बाजार) 📍 ______________________________________ #chaukhamba #himalayangeographic #himalayas #mountains #uttarakhandhimalayas #uttarakhand #devbhoomi #heavenonearth #uttarakhand #natgeo #natgeoyourshot #natgeoyourlens #dailypost #bbcearth #discovery #indianphotographyclub #naturephotography #nature #trekkingindia #himalayanwanderer #myheartinshots #beautiful #lifegoeson #dailymotivation #mountainlovers #mountaineering _______________________________ @uttarakhand_tourismofficial @euttaranchal @incredibleindia @incredible_himachal.in @natgeoindia @realityofuttarakhand @discovery @natgeoyourshot @tripotocommunity @indiahikes @beingindianphotographers @indiashutterbugs @india.clicks @[email protected] @colours.of.india @indiaview @photographers_of_india @wanderers.of.india @indian.photography (at Pauri Garhwal) https://www.instagram.com/p/CYq9cMrpNYU/?utm_medium=tumblr
















