शूटिंग के दौरान हुए हादसे में घायल हुए विक्की कौशल, चेहरे पर लगे 13 टांके
चैतन्य भारत न्यूज बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल अपने हर किरदार में बखूबी ढलने के लिए खूब मेहनत करते हैं। चाहे 'उरी' हो या फिर 'संजू' और 'राजी' सभी फिल्मों में विक्की की एक्टिंग की तारीफ की गई है। इन दिनों विक्की आगामी हॉरर फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं और इस दौरान उनके साथ एक दुर्घटना हो गई। इस दुर्घटना के कारण विक्की बुरी तरह चोटिल हो गए।
कैसे हुई दुर्घटना? जानकारी के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग गुजरात में चल रही है। यहां विक्की को एक एक्शन सीक्वेंस शूट करना था और तभी उनके साथ हादसा हो गया। गुजरात में दुनिया का सबसे बड़ा शिप ब्रेकिंग यार्ड है। यहां विक्की को एक सीन शूट करना था जिसमें उन्हें दौड़ कर एक दरवाजे को खोलना था। इस दौरान कुछ गड़बड़ी के कारण दरवाजा विक्की पर ही गिर गया जिससे उन्हें गंभीर चोट लगी है। खबरों के मुताबिक, विक्की के चेहरे पर 13 टांके आए हैं। ये जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने दी है। विक्की के साथ दिख सकती है भूमि की जोड़ी घटना के बाद विक्की का इलाज वही के एक लोकल अस्पताल में कराया गया। इसके बाद उन्हें मुंबई लाया गया जहां विक्की का इलाज चल रहा है। विक्की की चोट को लेकर फिलहाल और कोई जानकारी नहीं मिली है। बता दें विक्की इन दिनों डायरेक्टर भानु प्रताप सिंह की एक हॉरर फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी एक जहाज के बारे में है जो कि समंदर किनारे खड़ा रहता है। इस फिल्म में विक्की के अलावा भूमि पेडनेकर भी लीड रोल में नजर आ सकती हैं। फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले किया जा रहा है। अब तक फिल्म का टाइटल और रिलीज डेट तय नहीं हुई है। ये भी पढ़े... शूटिंग के दौरान भूमि पेडनेकर के साथ हुआ हादसा, सेट पर जल गया चेहरा Read the full article









