बिक्रम मजीठिया की 14 दिन की हिरासत खत्म, आज होंगे मोहाली कोर्ट में पेश
मोहाली, 19 जुलाई 2025: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को आज मोहाली की विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा। वह फिलहाल नाभा जेल में बंद हैं और उनकी 14 दिन की न्यायिक हिरासत आज समाप्त हो रही है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किए गए मजीठिया की पेशी पर पंजाब की सियासत और कानूनी हलकों की नजरें टिकी हुई हैं। हिरासत बढ़ेगी या मिलेगी जमानत? आज की सुनवाई में कोर्ट यह निर्णय लेगी…


















