वेंकटेश्वरा संस्थान में स्पोर्ट्स कॉपलेक्स का शुभारंभ हुआ।
खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए जरूरी- डॉ सुधीर गिरि, समूह चेयरमैन।
मेरठ । दिल्ली -- रुड़की बाईपास स्थित वेंकटेश्वरा संस्थान में आजादी के अमृत महोत्सव में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के दूसरे दिन मेरठ परिसर में खेलो इंडिया यूथ गेम को बढ़ावा देने के लिए संस्थान में स्पोर्ट्स कॉपलेक्स का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित छात्रों को खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। वेंकटेश्वरा समूह के चेयरमैन डॉक्टर सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी कुलपति डॉ पीके भारती, मेरठ परिसर निदेशक डॉ प्रताप सिंह ने रिबन काटकर स्पोर्ट्स कॉपलेक्स का उद्घाटन किया। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समूह चेयरमैन डॉक्टर सुधीर गिरि ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए अच्छे होते हैं। प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी ने कहा कि “बिना खेल छात्रों का पूर्ण विकास संभव नहीं है। परिसर निदेशक डॉ प्रताप सिंह ने कहा कि “खेलकूद द्वारा होता है एक अच्छे स्वास्थ्य का निर्माण।
इसके बाद उन्होंने टेबल टेनिस का मैच खेलकर छात्रों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर संस्था के दो कर्मचारियों मीडिया प्रभारी विश्वास राणा और खेल प्रभारी अभिनव राणा को उनके कर्तव्य निष्ठा, कार्य के प्रति ईमानदारी’ मेहनतकक्ष एवं अच्छे व्यवहार के कारण ’परिसर निर्देशक द्वारा “प्रशंसा पुरस्कार“देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका शर्मिला सोलंकी ने किया।इस अवसर पर शिक्षा निदेशक डॉक्टर बी सी दुबे, डॉ प्रधानाचार्य संजय तिवारी, रजिस्ट्रार डॉ रवि शंकर, अलका सिंह, बृजपाल सिंह, अरुण गोस्वामी, दीपक कुमार, पूजा शर्मा, विदिशा, शर्मिला सोलंकी चेतन, रोहित प्रधान, अभिषेक महेश्वरी एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे। कवरेज के लिए टीम मीडिया का हार्दिक आभार। धन्यवाद डॉ राजीव त्यागी प्रति कुलाधिपति श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय मेरठ गजरौला उत्तर प्रदेश। 🙏










