बहू नहीं बेटी है हमारी, इस सोच पर कटाक्ष करने आ रही हैं सान्या मल्होत्रा
बॉलीवुड में कई कलाकार ऐसे हैं जो फिल्मों के ज़रिये कुछ अलग विषय दर्शकों के सामने लेकर आते हैं। उनमें से एक हैं सान्या मल्होत्रा। वो अपनी आगामी फिल्म ‘मिसेज़’ में एक ऐसा विषय लेकर आ रही हैं जो समाज में बदलते दौर की एक सच्चाई दिखाता है। इस फिल्म में एक ऐसी कहानी है जो लगभग हर परिवार की कहानी है। फिल्म का टीज़र रिलीज़ हो चुका है। 58 सेकेंड के इस टीज़र में कहानी का सार झलक रहा है। फिल्म में सान्या के साथ निशांत दहिया लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म जल्द ही OTT पर रिलीज़ होने वाली है।
हमारी सोसायटी में बहू के मामले में दो तरह की सोच देखने को मिलती है। एक, बहू, बहू होती है और बेटी, बेटी। वहीं दूसरी, "हम शादी कर बहू नहीं बेटी लाए हैं।" बदलते जमाने में कई बार दूसरी सोच ज्यादा सुनने को मिलती है। लेकिन क्या वाकई में ऐसा होता है? कुछ इसी स्थिति पर फिल्म आ रही है ‘मिसेज’। सान्या मल्होत्रा की ये फिल्म शादी और इसके बाद ससुराल के रिश्तों और उनसे जुड़ी पेचीदगियों पर आधारित है।
'मिसेज' फिल्म में दिखेगी एक संगीत-प्रेमी लड़की की कहानी
'मिसेज' फिल्म में सान्या एक ऐसी लड़की के किरदार में नजर आएंगी जिसे संगीत से प्यार है। वह म्यूजिक सुनते ही झूमने लगती है। शादी के बाद वह ससुराल वालों को खुश रखने की कोशिश कर रही है। ससुराल जहां उसे "बहू नहीं बेटी" की तरह रखने की बात होती है। लेकिन इस बात का दूसरा एंगल भी देखने को मिल रहा है। उसे अक्सर यह बताया जाता है कि अब जिंदगी उसके हिसाब से नहीं चल सकती।...
पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
Here you can find lots of articles related to life events, movie reviewes, city news, autobiography, health, Cooking, travel and you can wri