चार धाम यात्रा 2020 *सांकेतिक रूप से निर्धारित समय पर खुलेंगे उत्तराखंड चारधाम के कपाट। * कोरोना महामारी से बचाव हेतु सरकारी एडवाइजरी का पालन होगा। * कोरोना संक्रमण से बचाव रहेगी प्राथमिकता। उत्तराखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं प्रदेश के पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री श्री सतपाल जी महाराज ने कहा है कि उत्तराखंड चार धाम- श्री बदरीनाथ , श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री धाम के कपाट अपने पूर्व निर्धारित तिथियों, समय पर खुल रहे हैं। कोरोना महामारी से बचाव हो सके सभी लोग सुरक्षित रहे इसके लिए लाक डाउन का हर स्तर पर पालन होना जरूरी है। यह प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी एवं प्रदेश सरकार की प्राथमिकता भी है। इसके लिए, जनता कर्फ्यू का पालन,साफ सफाई, सामाजिक दूरी, मास्क पहनना, सेनिटाइजर प्रयोग पर, सरकारी गाईड लाईन के अनुपालन पर जोर दिया जा रहा है। कहा जा सकता है कि यात्रा तभी सुचारू हो पायेगी।जब कोरोना महामारी का संकट टल जायेगा। इस तरह चारधाम यात्रा सांकेतिक रूप से शुरू होगी। चारधाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं ने निर्णय का स्वागत किया है। गढ़वाल आयुक्त एवं देवस्थानम बोर्ड के सीईओ रमन रविनाथ के अनुसार कपाट तय तिथि एवं समय पर खुल रहे है।प्रदेश सरकार एवं केन्द्र के एडवाइजरी के तहत चारधाम यात्रा का संचालन होगा। यात्रियों को कोरोना से बचाव पहली प्राथमिकता है। कपाट खुलने की तिथियां निम्नवत है (1) श्री बदरीनाथ धाम 30 अप्रैल प्रात:4 बजकर 30 मिनट। (2) श्री केदारनाथ 29 अप्रैल प्रात: 6 बजकर 10 मिनट। (3) श्री गंगोत्री 26 अप्रैल मध्यान 12 बजकर 35 मिनट। (4) श्री यमुनोत्री 26 अप्रैल मध्यान 12 बजकर 41 मिनट। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना महामारी के संकट को देखते श्री बदरीनाथ धाम जानेवाली गाडू घड़ा (तेल कलश) यात्रा की तिथि अब 24 अप्रैल कर दी गयी है। तेलकलश की रस्मों को अति संंक्षिप्त रूप में निभाया जायेगा। *डा.हरीश गौड़ मीडिया प्रभारी द्वारा जारी। #uttarakhandchardhamyatra #uttarakhandchardham2020 #chardhamyatra #kedarnathyatra2020 #badrinathyatra2020 #gangotriyatra2020 #yamunotriyatra2020 https://www.instagram.com/p/B-18rJQJxRl/?igshid=s8h0c4e3w5yc















