जरा सी छुअन से टूट जाते हैं,
जरा सी छुअन से टूट जाते हैं, जो फूल नाजुक होते हैं,जरा सी बात से रूठ जाते हैं, जो लोग भावुक होते हैं,दिल में भी दर्द तो होता है जब बदन पर चोट पड़ती है,पर जो दिशा दिखाती है घोड़े को, वही चाबुक होते हैं। मेरी जुबान से अगर किसी का दिल टूटे,मेरी बातों से अगर किसी का मन रूठे,बोलने का फिर मुझको कोई हक नहीं है,रह लूँ मौन जब तक दिल से दिल जुटे।-अमित राज
View On WordPress

















